यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो किशोरियों को अगवा कर किया गया दुष्कर्म
रामनगर में अलग-अलग मामलों में दो किशोरियों को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि द ...और पढ़ें

रामनगर, [जेएनएन]: क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में दो किशोरियों को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
कोतवाली में तहरीर देकर ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि ग्राम आमपोखरा निवासी शंकर उसकी पुत्री को एक नवंबर को अगवा कर ले गया था। आरोपी ने उसकी पुत्री को गांव की एक झोपड़ी में रखकर शादी का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने किशारी की बड़ी बहन के बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी। आरोपों के बाद पुलिस ने किशोरी का संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया। इसके बाद अपहरण, दुष्कर्म, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया।
पढ़ें-पांच बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, बेटे और पोते को छोड़कर प्रेमी संग हुई फुर्र
वहीं, दूसरे मामले में क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर ग्राम चिल्किया निवासी आरिफ पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि आरोपी उसकी पुत्री को कार में बैठाकर एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पढ़ें-बेटे का जन्मदिन मना गांव से लौटा परिवार, ताला खोलते ही पत्नी की निकली चीख
किसी तरह से पीड़िता उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिवारजनों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।