विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में लोगों से छेड़छाड़ में तीन महिलाएं गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 24 May 2016 02:44 PM (IST)

त्रिवेणी घाट स्थित आस्था पथ पर आते जाते यात्रियों से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से पहले भी एक महिला देह व्यापार के आरोप में पकड़ी जा चुकी है।

News Article Hero Image

ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट स्थित आस्था पथ पर आते जाते यात्रियों से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से पहले भी एक महिला देह व्यापार के आरोप में पकड़ी जा चुकी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक दोपहर को आस्था के पथ पर इन महिलाओं की शिकायत मिली कि वे देह व्यापार के लिए ग्राहक पटाने का प्रयास कर रही हैं।

पढ़ें-मोबाइल में भेजता था अश्लील मैसेज, परेशान युवती ने उठाया ये कदम, पढ़ें...आरोप है कि वे आते जाते लोगों को अश्लील इशारे कर रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। इन महिलाओं में दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं ।

पढ़ें-देवी मां के दर्शन को आई नवविाहिता के साथ वनकर्मी ने की ऐसी घिनौनी हरकत...
पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं मे संजना विश्वास, निवासी राजा घाट नादिया पश्चिम बंगाल, सुप्रिया निवासी नादीयां पश्चिम बंगाल वह बबीता निवासी दुर्गा मंदिर आईडीपीएल ऋषिकेश हैं। बीते वर्ष भी दिसंबर माह में बबीता को अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
पढ़ें-आंगन में बैठी नवनवेली दुल्हन से मनचलों की ऐसी हरकत, लोगों ने दी यह सजा, पढ़ें