Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डीलरों को वाहन पंजीकरण के अधिकार पर परिवहन विभाग में तालाबंदी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2016 06:57 PM (IST)

    ट्रांसपोर्ट पायलट प्रोजेक्ट के विरोध में परिवहन विभाग कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा जब तक विभाग अपना फैसला रद नहीं करता तब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: वाहन डीलरों को वाहन पंजीकरण के अधिकार देने के विरोध में बुधवार से प्रदेशभर के परिवहन विभाग कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर गए। इस दौरान कर्मियों ने कार्यालय में तालाबंदी भी की। आरटीओ कार्यालय देहरादून से आज से व्यवस्था की शुरुआत होनी थी।

    बता दें कि ट्रांसपोर्ट पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत नई व्यवस्था में वाहन डीलर नए वाहनों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इससे ग्राहकों को राहत मिलेगी और पारदर्शिता भी आएगी। साथ ही आरटीओ कार्यालयों में भीड़ भी कम होगी।

    पढ़ें: आंदोलन की राह पर उत्तराखंड के कर वसूली अधिकारी

    परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ का आरोप है कि विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। वहीं, हड़ताल के कारण आरटीओ कार्यालय में कोई काम नहीं हो रहा। लोग परेशान। ना वाहन रजिस्टर्ड हो रहे ना ही फिटनेस और टैक्स जमा हो रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने तालाबंदी कर नारेबाजी की और धरने पर बैठे।

    पढ़ें:- रोडवेज कर्मियों ने आरएम दफ्तर में दिया धरना

    अपर आयुक्त परिवहन सुनीता सिंह ने कहा कि हड़ताल दुर्भाग्यपूर्ण है। ये व्यवस्था जनता और परिवहन कर्मियों के लाभ के लिए है। दिल्ली समेत 22 राज्यों के कई शहरों में यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है। कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है। उधर, कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने कहा कि जब तक विभाग अपना फैसला रद नहीं करता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

    वहीं, हरिद्वार में डीलरों को वाहन के पंजीकरण का अधिकार देने के फैसले के खिलाफ रोशनाबाद स्थित परिवहन विभाग कार्यालय पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की। इससे टैक्स जमा व फिटनेश टेस्ट आदि नहीं हो पा रहा है। साथ ही नए वाहनों का भी पंजीकरण नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सईद अहमद ने बताया कि मांग को लेकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। अंतिम आदेश आने तक हड़ताल जारी रहेगी।

    खबरें और भी

    पढ़ें: अल्मोड़ा में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना