विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को कुचला, दो की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 11:03 PM (IST)

देहरादून पांवटा हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक युवक घायल ...और पढ़ें

बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को कुचला, दो की मौत
बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को कुचला, दो की मौत

देहरादून, [जेएनएन]: पांवटा हाईवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हुआ है। मृतक और घायल तीनों युवक प्रेम नगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव के निवासी थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक फरार होने में कामयाब रहा, ट्रक के हेल्पर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे की वजह से हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

प्रेम नगर पुलिस के मुताबिक केहरी गांव निवासी मनीष (23), अवनीश (25) व सौरभ (24) रविवार देर रात 11 बजे के करीब प्रेमनगर से नंदा की चौकी की ओर जा रहे थे। तीनो एक ही स्कूटी पर सवार थे। पुल पार करते समय उनकी स्कूटी ट्रक से टकरा गई। टकराने के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गई। 

हादसे में मनीष व अवनीश ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जबकि सौरभ छिटक कर दूर जा गिरा। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि मनीष और अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। सौरभ गंभीर रूप से घायल है।

चालक मुमताज पुत्र मनसब अली निवासी ढालीपुर थाना विकास नगर फरार होने में कामयाब रहा है। ट्रक के हेल्पर साहिल को हिरासत में ले लिया गया है। चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। मृतकों के शव को दून अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। घायल सौरभ का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: अल्‍मोड़ा में कार खाई में गिरी, छह लोग घायल 

यह भी पढ़ें: सड़क पर पलटा पर्यटकों का वाहन, तीन घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।