Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोल्ड कप: अक्षदीप के हरफनमौला खेल से जीती यूपीसीए

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 29 May 2017 06:00 AM (IST)

    35वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपीसीए कानपुर ने त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन को हराया। वहीं, एयर इंडिया दिल्ली ने कोलाज ग्रुप ...और पढ़ें

    गोल्ड कप: अक्षदीप के हरफनमौला खेल से जीती यूपीसीए
    गोल्ड कप: अक्षदीप के हरफनमौला खेल से जीती यूपीसीए

    देहरादून, [जेएनएन]: 35वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपीसीए कानपुर ने अक्षदीप नाथ के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन को सात विकेट से हराया। दूसरे मैच में एयर इंडिया दिल्ली ने कोलाज ग्रुप दिल्ली को सात विकेट से शिकस्त दी।

    रेंजर्स ग्राउंड में शनिवार को यूपीसीए और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच खेला गया। यूपीसीए ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन को एम देबर्मन  (27) और सौरभ दास (19) की सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत दी। 39 के योग पर सौरभ के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई। टीम के पांच बल्लेबाज 60 के योग पर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में रजत डे (42) के अलावा शुभांकर (31) और श्यामसकिल (18) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। त्रिपुरा की पूरी टीम 32.2 ओवर में 145 रन बनाकर आउट हो गई। 

    यूपीसीए के लिए अक्षदीप नाथ ने चार, शिवा सिंह ने तीन व शानु सैनी ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीसीए ने अभिषेक गोस्वामी (13) व समर्थ सिंह (00) विकेट जल्द ही गंवा दिया। ऐसे में अक्षदीप नाथ (31), प्रियम गर्ग (नाबाद 55) व माधव कौशिक (नाबाद 44) की मदद से यूपीसीए ने निर्धारित लक्ष्य को 19.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

    एयर इंडिया की शानदार जीत

    महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज में एयर इंडिया व कोलाज ग्रुप के बीच मैच खेला गया। कोलाज ग्रुप ने पहले खेलते हुए  गौरव तोमर (21), पारस डोगरा (40), प्रमोद चंदीला (23), चेतन बिष्ट (26), राहुल यादव (27) व सौरभ (31) की बदौलत 34.4 ओर में सभी विकेट खोकर 186 रन बनाए। एयर इंडिया के लिए सुखजिंदर ने तीन, सुबोध भट्ट व ललित यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। एयर इंडिया ने हितेन दलाल के अद्र्धशतक (58), मानवेंद्र बिसला (20), आदित्य कौशिक (40), हिमांशु (नाबाद 37) व ललित यादव (नाबाद 22) की मदद से निर्धारित लक्ष्य को 28 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें: उत्तराखंड गोल्ड कप में डीडीसीए ने बीएसएनएल को चार विकेट से हराया

    यह भी पढ़ें: राइजिंग स्टार व बिहार टाइगर की क्रिकेट में शानदार जीत

    यह भी पढ़ें: विराट के कोच बोले, हर बार 900 रन नहीं बनाएंगे कोहली