Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड में अगले 36 घंटों में भारी वर्षा की चेतावनी, बदला मौसम

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Tue, 31 May 2016 09:00 AM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 36 घंटों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून। उत्तराखंड में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज भी अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ जगह तेज बौछारें पड़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि अगले 36 घंटों में चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, व टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ ही झक्कड़ व ओलावृष्टि की संभावना है।

    उत्तराखंड में बदला मौसम, आफत की बारिश, देखें तस्वीरें..

    इस बीच बीते रोज बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि चमोली में बारिश। मौसम के इस रुख के मद्देनजर शासन ने सभी जिलों के डीएम को विशेष सतर्कता बरतने और आपदा प्रबंधन सेवाओं को चौकस रखने के निर्देश दिए हैं।
    पढ़ें-पिथौरागढ़ के बंगापानी में आफत की बारिश, कई घरों में घुसा पानी
    यात्रा में खलल डाल सकता है मौसम
    राज्य में अगले तीन दिन चारधाम यात्रा में भी मौसम खलल डाल सकता है। चारधाम यात्रा के लिए जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक अगले तीन दिन बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के साथ ही हेमकुंड साहिब में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

    पढ़ें-जंगल में बकरियां चरा रही महिलाओं पर मधुमक्खी के झुंड का हमला, चार घायल