विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालची पति से परेशान महिला ने उठाया ये कदम, पढ़ें...

By Thakur singh negi Edited By:
Updated: Wed, 27 Apr 2016 05:30 AM (IST)

रुड़की में पति के उत्‍पीड़न से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। पत्‍नी के इस कदम के बाद से ही पति फरार चल रहा है। मायके पक्ष ने मृतका के पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

News Article Hero Image

रुड़की। पति के उत्पीड़न से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के इस कदम के बाद से ही पति फरार चल रहा है। मायके पक्ष ने मृतका के पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
कोतवाली के बेलड़ा गांव निवासी ज्योति (24 साल) पत्नी सुनील ने फांसी लगाकर जान दे दी। ज्योति का पति लगातार उसे दहेज के लिए परेशान करता था। घटना के बाद पति सुनील फरार हो गया।
महिला के मायके वालों को जब घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंच गए और ज्योति के पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। ज्योति मूल रूप से चुक्खूवाला देहरादून की रहने वाली थी। उसकी शादी 2011 में सुनील से हुई थी।
शादी के बाद से ही सुनील दहेज के लिए ज्योति को परेशान करता रहता था और मारपीट, गाली-गलौज करता था।
ज्योति के मायके वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें:- नहीं झेल पाया कर्ज का बोझ, मौत को लगाया गले