यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बोलेरो वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत; दो घायल
ऋषिकेश-बद्रीनाथ मोटर मार्ग गूलर के समीप एक बोलेरो कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। ...और पढ़ें

ऋषिकेश, [जेएनएन]: ऋषिकेश-बद्रीनाथ मोटर मार्ग गूलर के समीप एक बोलेरो कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक बोलेरो कार यूके 14बी 1332 श्रीनगर से ऋषिकेश की और आ रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे गूलर के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में सक्कू देवी (54 वर्ष) पत्नी सुन्दर लाल बिंजोला निवासी श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई है। जितेंद्र सिंह (33 वर्ष ) पुत्र घनश्याम सिंह निवासी डांडाखाला कोटला रुद्रप्रयाग व स्वाति (21 वर्ष) पुत्री अनुसूया प्रसाद निवासी जामली पौड़ी गढ़वाल को घायल अवस्था में खाई से निकाला गया। घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया।