Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऋषिकेश पुलिस ने चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 17 Aug 2017 09:05 PM (IST)

    कोतवाली पुलिस ने एक किलो 15 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस एक लाख 15 हजार रुपये की बताई जा रही है। ...और पढ़ें

    ऋषिकेश पुलिस ने चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
    ऋषिकेश पुलिस ने चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: कोतवाली पुलिस ने 15 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस एक लाख 15 हजार रुपये की बताई जा रही है। 

    गत देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने धोबीघाट के पास सतवीर सिंह निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक किलो 15 ग्राम चरस बरामद की गई। 

    पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की कीमत करीब एक लाख 15 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

    कोतवाल प्रवीण सिंह कोस्यारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस इस वर्ष एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अब तक 13 मामले पंजीकृत कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से कुल दो किलो 460 ग्राम चरस, 60 ग्राम स्मैक, एक किलो 500 ग्राम गांजा व भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। 

    यह भी पढ़ें: नेपाल से लाई गई चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: नशे की लत पूरी करने को चार युवक बने नशा तस्कर

    यह भी पढ़ें: हॉस्टल के शौचालय में छात्रा को सांप ने काटा, मौत