यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हॉस्टल के शौचालय में छात्रा को सांप ने काटा, मौत
कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में हॉस्टल में रह रही छात्रा को सांप ने काट लिया। मुजफ्फरनगर ले जाते समय इस छात्रा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ...और पढ़ें

कलियर, रुड़की [जेएनएन]: कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में हॉस्टल में रह रही छात्रा को सांप ने काट लिया। मुजफ्फरनगर ले जाते समय इस छात्रा ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक आंचल (16) पुत्री सतीश निवासी केल्हनपुर थाना सिविललाइन रुड़की पिछले तीन साल से रहकर मेहड़कला के शिक्षा सदन स्कूल में पढ़ रही थी। वह नौवीं की छात्रा थी।
यहां वह बाजुहेड़ी गांव के हॉस्टल में रह रही थी। गत रात करीब 1.30 बजे वह अपनी सहेलियों के साथ बाथरूम करने गई थी। इसी बीच अंधेरे में उसके अंगूठे पर सांप ने काट लिया।
इस पर सहेलियों ने हॉस्टल प्रशासन को इसकी सूचना दी। परिजन भी इसी बीच हॉस्टल पहुंच गए। परिजन उसे रुड़की सिविल हॉस्पिटल में ले गए, जहां उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद मुजफ्फरनगर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।