Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 17 Aug 2016 01:58 PM (IST)

    लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के खैरखाल गांव में एक युवक का शव संदिग्धावस्था में पेड़ से लटका मिला। फिलहाल प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के खैरखाल गांव में एक युवक का शव संदिग्धावस्था में पेड़ से लटका मिला। फिलहाल प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
    जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ग्राम कोहजमपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी मोनू (26 वर्ष) पुत्र प्रेम यहां यमकेश्वर के खैरखाल गांव में किराए के मकान पर रहता था।

    पढ़ें-मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से गायब हुआ छात्र, पांच दिन बाद मिला शव
    वह पिछले डेढ़ दशक से यहां खच्चर घोड़ा संचालित कर अपनी आजीविका चला रहा था। बुधवार की सुबह घर के आंगन में स्थित आम के पेड़ पर मोनू का शव लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से निचे उतारा। पुलिस ने मोनू के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पढ़ें:-कमरे में सो रही थी युवती, तभी पहुंचा पड़ोसी और फिर

    पढ़ें:-सिरफिरे के सिर पर खून सवार, भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट

    पढ़ें-पत्नी को लेने ससुराल आया युवक, गोली मारकर कर दी हत्या