विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिरफिरे के सिर पर खून सवार, भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sat, 13 Aug 2016 07:54 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2016 07:00 AM (IST)

कोटद्वार में एक व्‍यक्ति ने रिश्‍ते के बड़े भाई और भाभी पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोटद्वार, [जेएनएन]: पौड़ी जनपद के कोटद्वार में एक सिरफिरे के सिर पर खून इस कदर सवार हुआ कि उसने अपने बड़े भाई और भाभी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बात बेहद मामूली सी है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर ग्राम तोल्यूंडांडा में एक व्यक्ति का अपने रिश्ते के बड़े भाई प्रेम सिंह रावत (62 वर्ष) व उनकी पत्नी सुलोचना देवी (57 वर्ष) के मध्य लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजस्व उपनिरीक्षक नासिर खान ने बताया कि करीब दो माह पूर्व हत्यारोपी ने प्रेम व उनकी पत्नी सुलोचना पर गाली-गलौच व मारपीट का आरोप लगाते हुए उनकी चौकी में शिकायती पत्र दिया था।

पढ़ें: कमरे में सो रही थी युवती, तभी पहुंचा पड़ोसी और फिर
गलत पाई गई थी शिकायत
नासिर खान ने बताया कि जब वे मामले की जांच करने गांव में पहुंचे तो शिकायत गलत पाई गई। उस दौरान तय हुआ कि दोनों परिवारों के मध्य जो भी विवाद होगा, उसे ग्राम पंचायत में सुलझा दिया जाएगा।
लेकिन शाम करीब चार बजे उन्हें मोबाइल फोन पर उक्त व्यक्ति द्वारा पति-पत्नी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या किए जाने की सूचना मिली।

पढ़ें-तमंचे से डराकर चार माह से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था युवक, फिर एक दिन..
इस तरह हुई हत्या
इधर, ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों के मध्य सुबह से ही विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े ग्यारह बजे सुलोचना देवी अपनी गौशाला की ओर गई हुई थी। प्रेम भी हत्यारोपी के आवास के सामने से होकर गौशाला की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उक्त व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति हथियार लेकर गौशाला में पहुंचा व वहां मौजूद सुलोचना देवी पर हमला कर उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया।

पढ़ें:-कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, अब मिली ऐसी सजा
सड़क अवरुद्ध होने से पुलिस के पहुंचने में देरी
नासिर खान ने बताया कि राजस्व पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है, लेकिन सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण देर रात तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। लेकिन अगली सुबह तक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें:-दिन में बनकर आया मेहमान, रात में करने लगा दुष्कर्म का प्रयास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।