Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिन में बनकर आया मेहमान, रात में करने लगा दुष्‍कर्म का प्रयास

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Wed, 10 Aug 2016 07:00 AM (IST)

    उत्‍तरकाशी में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो दिन में एक घर में मेहमान बनकर पहुंचा। लेकिन रात होते ही वह महिला से दुष्‍कर्म करने की कोशिश ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पुरोला, [जेएनएन]: उत्तरकाशी में एक सनसनीखेज वाकये ने इलाके की नींद उड़ा दी है। पुरोला के एक गांव में एक युवक मेहमान बनकर पूर्व परिचित महिला के घर पहुंचा। दिन में खूब मेहमान नवाजी के जब रात को सब सोने चले गए, तो युवक महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जानिए, आगे क्या हुआ।
    जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र ओंकार निवासी ग्यूणोटी ब्रह्मखाल किसी काम से पुरोला आया था। बीते रोज वह अपनी पूर्व परिचित महिला के ससुराल पहुंचा। जहां उसने रात में महिला के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो हल्ला सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।

    पढ़ें:-कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, अब मिली ऐसी सजा
    महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि युवक ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। जिसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। साथ ही इस मामले की शिकायत राजस्व पुलिस को कर दी। राजस्व पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया तथा आरोपी को हिरासत में लिया। राजस्व उप निरीक्षक कमल लाल ने बताया कि महिला व आरोपित एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं।

    पढ़ें-तमंचे से डराकर चार माह से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था युवक, फिर एक दिन..
    जान पहचान कारण ही आरोपी युवक महिला के घर पहुंचा तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

    पढ़ें: दोस्तों से बात करने पर मना किया तो नेवी अफसर की गोल्ड मेडलिस्ट पत्नी ने किया ऐसा..

    पढ़ें-इन्कार पर बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर पहुंचकर मार दी गोली

    खबरें और भी