Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दोस्‍तों से बात करने पर मना किया तो नेवी अफसर की गोल्ड मेडलिस्ट पत्‍नी ने किया ऐसा..

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 07 Aug 2016 05:30 AM (GMT+05:30)

    कुसुमखेड़ा क्षेत्र की इंद्रा कालोनी में रहने वाले एक नेवी अफसर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति और पत्‍नी के बीच फोन को लेकर तकरार होती रह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हल्द्वानी, [जेएनएन]: कुसुमखेड़ा क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली नेवी अफसर महिला ने अपने पति की बातों से रुठकर फांसी लगा ली। मामला यह है कि पति उसे फोन पर दोस्तों से बात करने पर मना करता था। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया था।
    जानकारी के अनुसार, सुनील सिंह देवड़ी का विवाह दिसंबर 2015 में अपूर्वा (26 वर्ष) से हुआ था। पुलिस के मुताबिक सुनील नेवी मे लेफ्टिनेंट है और इस समय मुंबई मे तैनात है। वह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। उसे सात अगस्त को वापस ड्यूटी पर जाना था।

    पढ़ें-इन्कार पर बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर पहुंचकर मार दी गोली
    आज सुबह सुनील कार सीखने घर से बाहर गए थे। जब वह वापस लौटे तो अंदर अपूर्वा का लटका हुआ शव देखकर दंग रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव घर के दो मंजिले पर बने बेडरूम के पंखे से लटका है। अपूर्वा का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका था।

    पढ़ें-तमंचे से डराकर चार माह से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था युवक, फिर एक दिन..
    सुनील ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी अपूर्वा से अक्सर फोन को लेकर कहासुनी होती थी। बकौल सुनील, अपूर्वा अक्सर फोन पर अपने दोस्तों से चैटिंग करती रहती थी। जिससे वह नाराज होकर उसे डांट लगा देता था।

    पढ़ें:-कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, अब मिली ऐसी सजा
    अपूर्वा का मायका पीलीकोठी, मुखानी की आकाश देव कालोनी में है। अपूर्वा पंतनगर यूनिवर्सिटी से बायो केमेस्ट्री से पीएचडी कर रही थी, साथ ही वह विवि से ही गोल्ड मेडलिस्ट भी है। वह हॉस्टल में रहती थी। पति के छुट्टी पर आने के कारण घर आई थी।
    पढ़ें:-नेता ही छात्रा को झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, 12 लाख हड़पे; अब हुआ भूमिगत

    खबरें और भी