विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहन को खाना देने गई किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Mon, 27 Feb 2017 07:30 AM (IST)

अपनी बहन के लिए टिपिन लेकर जा रही एक किशोरी से युवक ने दुष्‍कर्म किया। इस बात का पता किशोरी के घरवालों को तब लगा जब वह चार माह की गर्भवती हो गई।

बहन को खाना देने गई किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज
बहन को खाना देने गई किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

भगवानपुर, [जेएनएन]: एक फैक्ट्रीकर्मी महिला की नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने उस समय दुष्कर्म किया जब वह अपनी बहन का खाना देने के लिए एक फैक्ट्री में जा रही थी। परिजनों को घटना का पता तब चला जब किशोरी गर्भवती हो गई।

सहारनपुर क्षेत्र की एक महिला हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री की कर्मचारी है। महिला ने क्षेत्र के एक गांव में किराये का मकान लेकर रह रही है। महिला की बड़ी बेटी भी एक फैक्ट्री में काम करती है।

यह भी पढ़ें: पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म  

बताया गया है कि करीब चार माह पहले महिला की नाबालिग बेटी अपनी बड़ी बहन को खाना देने के लिए फैक्ट्री में गई थी। इसी दौरान रास्ते में उसे थानाक्षेत्र के ही खानपुर गांव का एक युवक मिला। युवक उसे बहला फुसलाकर एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।

यह भी पढ़ें: रुड़की में पिता ने दत्तक पुत्री को बनाया हवस का शिकार

यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे दी। डर के चलते किशोरी ने यह बात अपने घर पर नहीं बताई। दो दिन पहले अचानक ही किशोरी की तबियत खराब हो गई। परिजन उसे डाक्टर के ले गए तो उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। जिससे परिजनों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की पिटाई

परिजनों ने जब पूछताछ की तो किशोरी ने हकीकत बता दी। किशोरी की मां ने भगवानपुर थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: दस साल के बच्चे को ले गया कमरे में, करने लगा गंदी हरकत