विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेत में चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

By sunil negiEdited By:
Updated: Fri, 01 Jul 2016 04:30 AM (IST)

खेत में चारा लेने महिला से युवक ने छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गये। यह देख आरोपी वहां से भाग निकला।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: खेत में चारा लेने महिला से युवक ने छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गये। यह देख आरोपी वहां से भाग निकला।
थाना पथरी के गांव निवासी एक ग्रामीण की पत्नी आज सुबह खेत में चारा लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी वहां से भाग निकला।

पढ़ें-चाचा के मन में घुसा शैतान, छह साल की भतीजी से किया दुष्कर्म

इसके बाद महिला के परिवार के लोग व अन्य महिलाएं थाने पहुंची और आरोपी विजा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा काटा। दारोगा महेन्द्र सिंह राणा ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

पढ़ें-तमंचे से डराकर चार माह से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था युवक, फिर एक दिन..

पढ़ें: दो महिलाओं ने दुष्कर्म का किया विरोध, अारोपियों ने तीन को उतारा मौत के घाट