Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चाचा के मन में घुसा शैतान, छह साल की भतीजी से किया दुष्‍कर्म

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 24 Jun 2016 04:50 AM (IST)

    टिहरी जनपद के कीर्तिनगर क्षेत्र में एक चाचा ने अपनी छह वर्षीय भतीजी से दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टिहरी, [जेएनएन]: टिहरी जनपद के कीर्तिनगर क्षेत्र में एक चाचा ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। चाचा छह वर्षीय भतीजी को नहलाने के बाहने पानी के स्रोत (छोटा झरना) पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानते हैं पूरा मामला।
    मामला कीर्तिनगर ब्लॉक का है। एक चाचा अपनी छह वर्षीय भतीजी को स्नान कराने के बहाने घर से दूर पानी के स्रोत पर ले गया। यहां चाचा ने भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन उसने खोजते हुए पानी के स्रोत तक पहुंचे, जहां वह बेसुध मिली।

    पढ़ें:- रुद्रपुर में शादी का झांसा देकर नौकरानी से किया दुष्कर्म

    परिजनों ने उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों न दुष्कर्म की पुष्टि की। बच्ची ने परिजनों को आप बीती सुनाई। माता-पिता की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने क्षेत्र से आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

    पढ़ें:- सौतेले पिता की करतूत, एक साल से कर रहा किशोरी से दुष्कर्म, क्लिक करें...

    पढ़ें:- घर में घुसकर 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार