Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा ने मेरी सरकार को गिराने का काम किया: हरीश रावत

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Mon, 04 Apr 2016 09:12 AM (IST)

    निवर्तमान मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने लोकतंत्र बचाओ यात्रा रुड़की सिविल लाइंस क्षेत्र से शुरू कर दी है। इस दौरान उन्‍होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुड़की। निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोकतंत्र बचाओ यात्रा रुड़की सिविल लाइंस क्षेत्र से शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा ने मेरी सरकार को गिराने का प्रयास किया है। भाजपा देश में सांप्रदायिक माहौल बना रही है।
    आज निवर्तमान सीएम हरीश रावत शाम को रुड़की पहुंचे और लोकतंत्र बचाओ यात्रा शुरू की। इस दौरान भाजपा उनके निशाने पर रही। उन्होंने प्रदेश में सरकार गिरने और राष्ट्रपति शासन लगने के लिए पूरी तहर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भाजपा पर हिंदुओं और मुसलमानों को आपस में लड़ाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी गलत तरीके से सत्ता में आना चाहती है।

    पढ़ें- पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे और यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष के बीच मारपीट