Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे और यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्‍यक्ष के बीच हाथापाई

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Mon, 04 Apr 2016 09:13 AM (IST)

    जवाहर लाल नेहरू केंद्र में आज पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर और यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्‍यक्ष रामविलाश देव के बीच जमकर हाथापाई हुई। दोनों ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार। जवाहर लाल नेहरू केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर और हरिद्वार यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष रामविशाल देव के बीच हाथापाई हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया है। हाथापाई के समय पूर्व सीएम तिवारी मौके पर ही मौजूद थे। आरोप है कि बीच बचाव करने गए पूर्व सीएम तिवारी के विशेष कार्याधिकारी अरविंद यादव के साथ भी मारपीट हुई।
    आज जवाहर लाल नेहरू केंद्र में पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी बेटे रोहित शेखर और पत्नी उज्जवला के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसबीच रोहित और यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष रामविशाल देव के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई।
    इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दोनों मारपीट पर उतारू हो गए और लात घूंसे चल गए। पूर्व सीएम के विशेष कार्याधिकारी अरविंद यादव ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन उनके साथ भी हाथापाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि रामविशाल देव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि पूर्व सीएम और उनके बेटे रोहित शेखर बैठक में ही मौजूद हैं।

    पढ़ें- देहरादून में आप का हल्लाबोल, पुलिस ने किया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार