विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महर्षि कश्‍यप की मूर्ति के अनावरण पर पहुंचे सीएम हरीश रावत

By gaurav kalaEdited By:
Updated: Sun, 10 Jul 2016 04:02 PM (IST)

सीएम हरीश रावत ने मालवीय घाट पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत पूजन व अर्चन की। इससे पहले उन्‍होंने महर्षि कश्यप घाट का फीता काटा और महर्षि कश्यप की मूर्ति का अनावरण किया।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: प्रदेश मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज ऋषिकुल मैदान के समीप स्थित महर्षि कश्यप घाट का फीता काटा और महर्षि कश्यप की मूर्ति का पूजन कर उसका अनावरण किया।
साथ ही सीएम रावत ने मालवीय घाट पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत पूजन व अर्चन भी की। महामना सेवा संस्थान की ओर से यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

पढ़ें:-गंभीर चुनौती बनीं बादल फटने की घटनाएं : सीएम हरीश रावत
इस मौके पर सतपाल ब्रहमचारी, राव आफक, सुनील अरोड़ा अंशुल श्रीकुंज आदि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कांवड़ पटरियों से पैदल मार्च करते हुए श्री राम घाट का जायजा लिया।


यहां पर महामना मालवीय के नाम से घाट पर वाटिका बनाने और घाट पर टाइल्स लगवाने का डीएम को आदेश दिया था।

पढ़ें:- 'सब चलता है' की मनोवृत्ति से बाहर आएं: सीएम हरीश रावत