Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जिस सिलें‍डर से बुझनी चाहिए आग, उसी ने कार में लगा दी आग

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 27 Sep 2016 06:30 AM (IST)

    आग बुझाने का सिलेंडर फटा और उससे ही आग लग गई। यही नहीं इसकी आग से कार धू-धू कर जलने लगी। चालक ने किसी तरह कार से कूदकर जान बचाई और कार कबाड़ हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: आग बुझाने का सिलेंडर फटा और उससे ही आग लग गई। यही नहीं इसकी आग से कार धू-धू कर जलने लगी। चालक ने किसी तरह कार से कूदकर जान बचाई और देखते ही देखते कार कबाड़ हो गई।
    रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में यह हादसा शिवालिक नगर के पास हुआ। बीच सड़क पर एक सेंट्रो कार में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। इस बीच चालक ने कार को रोका और बाहर कूद गया। चालक को मामूली चोट आई, लेकिन कार पूरी तरह जल गई। आग लगने का कारण ऐसा सिलेंडर था, जिससे आग बुझाई जाती है।

    पढ़ें-गैस का चूल्हा जलाते समय हुआ धमाका, मां को बचाने आई बेटी भी झुलसी
    हुआ यूं कि रानीपुर गांव निवासी मोहिन आग बुझाने के सिलेंडरों की रीफिलिंग का काम करता है। आज दोपहर कार में ऐसे सिलेंडर लाद कर वह शिवालिक नगर की ओर मोबाइल रिचार्ज कराने जा रहा था। तभी शिवालिक नगर करे पास यह हादसा हो गया। एक सिलेंडर फटा और उससे निकली चिंगारी से कार ने आग पकड़ ली। इसी बीच कार चालक ने कार में लदे आग बुझाने के सिलेंडरों से ही आग को बुझाया।

    पढ़ें-सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, घर का सामान जला

    पढ़ें-एचडीएफसी बैक के एटीएम में अचानक लगी आग, अफरा-तफरी

    पढ़ें: रामनगर की प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

    पढ़ें-रात को जलती रही बाइक, सामने नहीं आया दावेदार