विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में साबुन की फैक्ट्री में लगी आग, समय पर पाया काबू

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 02:43 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Jan 2017 06:00 AM (GMT+05:30)

सिडकुल क्षेत्र में साबुन बनाने की एक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले ...और पढ़ें

हरिद्वार में साबुन की फैक्ट्री में लगी आग, समय पर पाया काबू
हरिद्वार में साबुन की फैक्ट्री में लगी आग, समय पर पाया काबू

हरिद्वार, [जेएनएन]: सिडकुल क्षेत्र में साबुन बनाने की एक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। समय रहते इस पर काबू पा लिया गया। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया।

साबुन बनाने की फैक्ट्री वीनस कंपनी के परिसर में रखे लकड़ी के ढेर ने सुबह आग पकड़ ली। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

यह भी पढ़ें: इंडियन फूड प्रोजन में लगी आग, तीन श्रमिक झुलसे

आग बुझाने में तीन वाहनों का इस्तेमाल किया गया। अग्नि शमन अधिकारी टीएस भंडारी ने बताया कि आग पर काबू पाया गया है। करीब पच्चीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इन दिनों फैक्ट्री बंद थी। इसमें कैमिकल भी रखा था, जो आग पकड़ता तो बड़ा नुसकान हो सकता था।

यह भी पढ़ें: वनाग्नि की चुनौती निपटने के लिए कवायद तेज

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में कार और बाइक में लगी आग, दो लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।