विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां को पिटते देख पांच साल के बेटे ने किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान...

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 15 Oct 2016 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 02:31 PM (IST)

पड़ोस की महिला से मां को पिटते देख पांच साल का बच्चा उसे छुड़ा तो नहीं सका, लेकिन उसने ऐसा काम किया कि पुलिस भी हैरान हो गई।

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: पड़ोस की महिला से मां को पिटते देख पांच साल का बच्चा उसे छुड़ा तो नहीं सका, लेकिन उसने ऐसा काम किया कि पुलिस भी हैरान हो गई। इस बच्चे ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना डाली। सबूत के तौर पर इस वीडियो को लेकर पीड़ित महिला थाने पहुंची। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में प्रेमकुंज कालोनी निवासी मंजू पाठक गत शाम को अपने घर का काम कर रही थी। साथ उसका पांच साल का बेटा भी था। मंजू पाठक किसी काम से कमरे से बाहर आई तो देखा के उनके घर की खिड़की के पास बनी दीवार पर पड़ोस की एक महिला चढ़ रही है।

पढ़ें-रेस्टोरेंट में बहन को प्रेमी संग देख चढ़ा भाई का पारा, ऐसे सिखाया सबक..

पढ़ें: कुछ देर के लिए कंपनी से बाहर निकली युवती की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या
इस पर मंजू पाने जब उसे दीवार पर चढ़ने से रोका तो वह आग बबूला हो गई। आरोप है कि पड़ोसी महिला ने इस बात को लेकर मंजू पाठक के साथ मारपीट कर दी। महिला की पिटाई से बचने के लिए मंजू ने कमरे का दरवाजा बंद करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पड़ोसी महिला ने उसे बाहर खींच लिया।

पढ़ें: भाई-बहन ने एक-दूसरे से शादी करने का लिया फैसला, घरवाले हैरान
मां के साथ मारपीट होते देख मंजू के पांच साल के बेटे ने मारपीट की पूरी घटना की वीडियो रिकार्डिंग कर ली। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए तो हमलावर महिला वहां से खिसक गई।

पढ़ें:-शादी करुंगा कहकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, जब गर्भवती हुई तो खुला ये राज
पति के घर आने पर महिला ने उसे पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। वहीं आज महिला ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर देने के साथ ही वीडियो रिकार्डिंग पुलिस को दिखाई। पुलिस ने मारपीट करने वाली महिला को कोतवाली बुलाकर पूछताछ भी की। अब वहीं आरोपी महिला की तरफ से कई लोग सुलह के प्रयास में जुटे है।
पढ़ें:-रिश्ते हुए तार-तार, दो नाबालिगों से दुष्कर्म

पढ़ें: आखिर कहां गए प्रेम दिवाने, पूरा मोहल्ला पहुंच गया थाने

पढ़ें: अस्पताल में मरीज नर्स से करने लगा छेड़छाड़, नर्स ने पहुंचाया हवालात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।