Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी करुंगा कहकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्‍कर्म, जब गर्भवती हुई तो खुला ये राज

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2016 07:20 AM (IST)

    उधमसिंह नगर में एक पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर किशोरी से कई बार दुष्‍कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सितारगंज, [जेएनएन]: उत्तराखंड में एक युवक पड़ोस की एक किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भ गिराने को कहा और बोलने लगा कि अगर किसी को बताया तो वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा।
    जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज शहर निवासी एक किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घरवाले काम के लिए रोज बाहर रहते है।

    पढ़ें: दुल्हन की 'अग्निपरीक्षा' के चक्कर में दूल्हा पहुंच गया जेल
    उसके घर के सामने नरेश पुत्र जानकी प्रसाद निवासी ग्राम पिपलिया थाना बहेड़ी जिला बरेली किराये के मकान रहता है। वह उससे रोज बातचीत के लिए बहाने ढूंढता था। कुछ माह पहले वह उसके घर में आया। उसने पानी मांगा और बैठ गया।
    कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उसके बाद उसने शारीरिक सम्बन्ध बनाये। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। जब उसने यह जानकारी नरेश को दी तो आरोपी ने गर्भ गिराने को कहा।

    पढ़ें: भाई-बहन ने एक-दूसरे से शादी करने का लिया फैसला, घरवाले हैरान
    साथ ही किसी को यह बात बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

    पढ़ें:-जीजा ने भाई और दोस्त संग साली से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दिया धरना; तब आया जीजा गिरफ्त में