विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के एक सप्‍ताह पहले युवती का बदला मन, प्रेमी संग फरार

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Tue, 07 Feb 2017 07:12 AM (IST)

हरिद्वार में एक युवती शादी के एक सप्‍ताह पूर्व खरीददारी करने घर से निकली। लेकिन वापस नहीं आई। बाद में पता लगा कि वह अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

शादी के एक सप्‍ताह पहले युवती का बदला मन, प्रेमी संग फरार
शादी के एक सप्‍ताह पहले युवती का बदला मन, प्रेमी संग फरार

लक्सर, [जेएनएन]: शादी को सिर्फ एक सप्ताह ही बचा है। सो युवती खरीददारी करने के बहाने घर से तो निकली। लेकिन सामान खरीदारी के बजाय वह प्रेमी संग फरार हो गई। जब घरवालों को पता लगा तो उनके होश उड़ गए।

हरिद्वार जनपद स्थित लक्सर निवासी एक युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक के साथ चल रहा है। युवती व युवक दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन युवती के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। युवती के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर परिजनों ने जान पहचान के मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक के साथ उसका रिश्ता तय कर दिया।

यह भी पढ़ें: शादी के दो दिन पहले बदला युवती का मन, नए को छोड़ पुराने प्रेमी संग फरार

परिजनों के दबाव में युवती इन्कार नहीं कर सकी। लेकिन प्रेमी युवक के साथ उसका संपर्क बना रहा। इस बीच परिजनों की सहमति से शादी की तारीख भी तय हो गई। एक सप्ताह के बाद युवती की शादी होनी थी। युवती के परिजन व युवती स्वयं भी शादी की तैयारी करने में लगे हुए थे।

गत दिवस युवती शादी की खरीददारी करने की बात कहकर घर से रुड़की के लिए निकली। लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटी। युवती के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उससे संपर्क किया। लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।

यह भी पढ़ें: घर से ट्यूशन को निकली छात्रा बैठ गई देहरादून की बस में, फिर...

इसके बाद युवती के परिजनों ने संदेह होने पर युवक के बारे में जानकारी की तो वह भी घर पर नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों का शक यकीन में बदल गया। फिलहाल युवती के परिजन अपने स्तर से उसकी तलाश करने में जुटे हैं। शादी की तारीख को देखते हुए अभी तक मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: विवाहिता नगदी और गहने लेकर प्रेमी संग हुई फरार