विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित उत्पीड़न के खिलाफ उपवास पर बैठे हरीश रावत

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 20 Jun 2017 04:34 PM (IST)

दलित उत्पीड़न के विरोध में और सामाजिक सौदार्द्ध के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरकी पैड़ी पर उपवास में बैठे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दलित उत्पीड़न के खिलाफ उपवास पर बैठे हरीश रावत
दलित उत्पीड़न के खिलाफ उपवास पर बैठे हरीश रावत

हरिद्वार, [जेएनएन]: दलित उत्पीड़न के विरोध में और सामाजिक सौदार्द्ध के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरकी पैड़ी पर उपवास में बैठे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार  पर जमकर निशाना साधा। 

कांग्रेसियों ने हरीश रावत के समर्थन और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता हासिल करने के बाद दलितों का उत्पीड़न हो रहा है कहा कि यूपी  और उत्तराखंड में दलितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए गए हैं। सभी मुकदमें सरकार को वापस लेने चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यूपी के सहारनपुर और मंगलोर में हुए विवाद में दलितों का उत्पीड़न हुआ। आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार दलितों की सुनवाई नहीं कर रही है। इस अवसर पर सतपाल ब्रह्मचारी, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व विधायक अमरीश कुमार, संजय पालीवाल आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा के घोषणा पत्र में कर्ज माफी का वादा नहीं: धन सिंह

यह भी पढ़ें: बड़े लोगों को शोभा नहीं देते छोटे बोल: इंदिरा हृदयेश

यह भी पढ़ें: आसान होगा सफर, बागेश्वर से हरिद्वार तक बिछेगी रेल लाइन