विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़े लोगों को शोभा नहीं देते छोटे बोल: इंदिरा हृदयेश

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 21 Jun 2017 04:41 PM (IST)

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का कहना है कि सरकार चला रहे मंत्रियों को छोटे बोल शोभा नहीं देते। गंभीर मामलों को सरकार को संजीदगी से लेना चाहिए।

बड़े लोगों को शोभा नहीं देते छोटे बोल: इंदिरा हृदयेश
बड़े लोगों को शोभा नहीं देते छोटे बोल: इंदिरा हृदयेश

हल्द्वानी, [जेएनएन]: नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का कहना है कि सरकार चला रहे मंत्रियों को छोटे बोल शोभा नहीं देते। गंभीर मामलों को सरकार को संजीदगी से लेना चाहिए। 

यह टिप्पणी डॉ. हृदयेश ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत द्वारा रविवार को अल्मोड़ा में किसान आत्महत्या मामले में दिए गए कथित बयान पर की। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर के बाद पत्रकारों के सवाल पर डॉ. इंदिरा ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा का संकल्प लेने की बात कहने वाली भाजपा सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करानी चाहिए थी। वहीं, इस मामले में डॉ. धन सिंह रावत द्वारा जानकारी ही न होना और कांग्रेस के समय में आत्महत्या की बात कहना बेहद हल्कापन दिखाता है। सरकार को ऐसे मामलों में मदद के लिए तत्काल आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें: आसान होगा सफर, बागेश्वर से हरिद्वार तक बिछेगी रेल लाइन 

यह भी पढ़ें: उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने पूर्ववर्ती सरकार पर लगाया लफ्फाजी का आरोप

यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा का आरोप, प्रचंड बहुमत में अहंकारी हो गई सरकार