विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्‍नी ने देर से आने का कारण पूछा तो पति ने कर दी हत्‍या

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 01:01 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 04:11 PM (IST)

हरिद्वार में एक पति ने प‍त्‍नी की सिर कुचकर हत्‍या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के रावली महदूद में किराये रह रहे एक व्यक्ति ने पत्नी की ईंट से सर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह निवासी गांव कुड़का थाना गोला लखीमपुर खीरी (यूपी) निवासी पत्नी मधु व तीन साल के बच्चे के साथ तीन दिन पूर्व रावली महदूद निवासी वीरेंद्र पाल के यहां किराये पर रहने आया था। वह सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार की देर रात वह फैक्ट्री से लौटा तो देर से घर लौटने की बात को लेकर उसकी मधु से कहासुनी हो गई।

पढ़ें-निर्माणाधीन भवन से बिजली व पानी की फिटिंग का सामान ले गए चोर

कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई। जिस पर प्रेम ने मधु की ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। रात करीब 2:30 बजे जब मधु का तीन वर्षीय बेटा रोने लगा तो पास के पड़ोसी ने कमरे में जाकर देखा तो मधु कमरे में मृत पड़ी हुई थी। उसने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

पढ़ें-बेटे का जन्मदिन मना गांव से लौटा परिवार, ताला खोलते ही पत्नी की निकली चीख

सीओ सदर जेपी जुयाल ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। ओर उसके 3 वर्षीय बेटे को फिलहाल बाल गृह में रखा गया है।

पढ़ें:-इलाज कराकर लौटी महिला, घर में चम्मच न देख पैरों तले खिसकी जमीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।