Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सो रहा था पति, पत्‍नी थी किचन में; किरायेदार आया और कर दी ऐसी हरकत

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Mon, 05 Sep 2016 07:15 AM (IST)

    हरिद्वार में एक युवक कमरे में सो रहा था। उसकी पत्‍नी किचन में थी। इतने में किरायेदार आकर किचन में घुस गया और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुड़की, [जेएनएन]: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवक रात की ड्यूटी करके सुबह घर में सो रहा था। उसकी पत्नी किचन के कामों में व्यस्त थी, इतने में किरायेदार आ धमका। उसने देखा महिला का पति सो रहा है। मौका पाकर उसने महिला से उसके मनमुताबिक काम करने की जिद करने लगा।
    मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की के सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के रतनकपूर्वा निवासी एक युवक फैक्ट्री में नौकरी करता है। फैक्ट्री की पत्नी आठ माह की गर्भवती है। रात की ड्यूटी से आकर फैक्ट्रीकर्मी सुबह अपने कमरे में सोया हुआ था।

    पढ़ें: साले की पत्नी से दिल लगा बैठा जीजा, पकड़ा गया तो मिली ऐसी सजा
    सुबह करीब 10 बजे उनके घर में रहने वाला एक किरायेदार उनके घर में आ धमका। महिला घर के कामों में व्यस्त थी। उसने मौका पाकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।

    पढ़ें: छह बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, छह साल छोटे चार बच्चों के बाप संग हुई फुर्र..
    इस पर महिला ने शोर मचाया। शोर मचाने पर युवक उग्र हो गया, और उसने महिला से मारपीट कर दी और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जमीन पर गिरने से महिला घायल हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
    शोर-शराबा सुनकर महिला का पति भी उठ गया और आरोपी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पढ़ें: 'मम्मी-पापा आखिरी बार बदनामी सह लेना', लिखकर प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम

    पढ़ें-अश्लील हरकतें करना पड़ा भारी, महिलाओं ने वृद्ध को डंडों व चप्पलों से पीटा

    पढ़ें-नाबालिग से दुष्कर्म के बाद रचाई शादी, युवक निकला पहले से

    खबरें और भी