Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरिद्वार के धनौरी में सक्रिय हुआ तेंदुआ, बछिया को बनाया निवाला

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 14 Mar 2016 12:00 PM (GMT+05:30)

    धनौरी क्षेत्र के माच्छरहेड़ी में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए ने एक बछिया को निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार। धनौरी क्षेत्र के माच्छरहेड़ी में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए ने एक बछिया को निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
    सुबह करीब 10 बजे राजेश के घेर में खूंटे से बंधी बछिया पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस दौरान वह बछिया को घसीटकर जंगल की ओर ले गया।
    आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तेंदुए की ओर दौड़े तो वह बछिया को छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। दो दिन पूर्व भी तेंदुए ने माच्छरहेड़ी गांव के खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
    इससे पहले भी गुलदार गांव के पालतू कुत्तों सहित दो बच्चों को भी यह तेंदुआ मौत के घाट उतार चुका है। वन विभाग की ओर से तेंदुए को न पकड़े जाने व अतिरिक्त पिंजरे न लगाने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है।
    खानपुर रेंज के रेंजर दिनेश कुकरेती का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे आबादी क्षेत्र में लगाए गए हैं। क्षेत्र में और पिंजरे लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। साथ ही क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई गई है।
    पढ़ें-भारत- नेपाल सीमा पर हिम तेंदूए की खाल और हडि्डयों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार