विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत- नेपाल सीमा पर हिम तेंदूए की खाल और हडि्डयों के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Sun, 13 Mar 2016 03:47 PM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2016 09:11 AM (IST)

भारत- नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस ने दो तस्‍करों ने हिम तेंदुए की खाल और हड्डी के साथ गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पिथौरागढ़। भारत- नेपाल सीमा से कुछ दूर नेपाल पुलिस ने हिम तेंदुए की खाल और हड्डियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। भारत में तेंदुए के शिकार की आशंका पर नेपाल पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए भारत ला रही है। बताया जा रहा है कि खाल और हड्डियां चीन भेजी जानी थी।
नेपाल के धारचुला जिला प्रहरी प्रमुख (एसपी) सुशील सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नेपाल पुलिस आज सुबह सीमा पर धारचुला में तलाशी कर रही थी। इसबीच नेपाल कस कालिकोट निवासी जनक शाह पार्की और सुन्सेरा निवासी कैलाश पार्की की तलाशी ली तो उनके कब्जे से करीब सात फीट लंबी तेंदूए की खाल और करीब चार किलो हड्डियां बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हड्डी और खाल चीन सीमा पर दुग्लिंग ले जाया जा रहा था।
बताया कि हिम तेंदूए के शिकार की अधिकतर वारदातें भारत में होती है, संभवत: मारे गए तेंदूए का शिकार भी भारत में हुए है। बताया कि तस्करों से भारत ले जाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। हालांकि अभी तक शिकार कहा किया गया है, इसका पता नहीं चल पाया है।

पढ़ें- हिमस्खलन की आशंका पर उत्तराखंड के चार जिलों में अलर्ट घोषित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।