Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लढौंरा प्रकरण: जनजीवन हो रहा सामान्य, 15 आरोपी गिरफ्तार, अर्द्धसैनिक बल कर रहे गश्‍त

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jun 2016 01:37 PM (IST)

    लढौंरा प्रकरण में पुलिस ने आज दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार जेएनएन। लढौंरा प्रकरण में पुलिस ने आज दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। क्षेत्र में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल गश्त कर रही है। बात दें कि एक धार्मिक ग्रंथ फेंकने को लेकर बीती एक जून को उपद्रवियों ने पथराव व आगजनी की थी।

    पढ़ें-यमुनोत्री जा रही झारखंड की महिला यात्री की हृदय गति रुकने से मौत


    लंढौरा में जनजीवन अब सामान्य हो रहा है। क्षेत्र में कुछ दुकाने खुल रही हैं। लंढौरा के आसपास के क्षेत्र लक्सर, खानपुर, मंगलौर और जौरासी गांव में भी पुलिस तैनात की गई है।

    पढ़ें-डोईवाला में महिला का गला रेतकर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

    बीते रोज पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी तीन विधायकों यतीश्वरानंद, आदेश चौहान, चंद्रशेखर भटटेवाले और कार्यकर्ताओं के साथ लंढौरा के लिए रवाना हुए। पुलिस ने कोश्यारी और तीन विधायकों के साथ 37 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को करीब एक घंटे बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

    पढ़ें- सवारियों से भरी बस के चालक को रास्ते में पड़ा दिल का दौरा, फिर क्या हुआ, पढ़ें..