Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पानी मांगने के बहाने घर में घुसे बदमाश, महिला को घायल कर लूट ले जेवर

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 20 Aug 2016 05:01 PM (IST)

    सुभाषनगर कालोनी में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर बदमाशों ने महिला से जेवर व नगदी लूट ली। ये बदमाश पानी मांगने के बहाने घर में घुसे थे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुड़की, [जेएनएन]: सुभाषनगर कालोनी में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर बदमाशों ने महिला से जेवर व नगदी लूट ली। ये बदमाश पानी मांगने के बहाने घर में घुसे थे। लूटपाट के दौरान उन्होंने चाकू से हमला कर महिला को घायल भी किया।
    कोलनी निवासी बैंक अधिकारी दिनेश के घर में दिन के समय पत्नी प्रियंका वर्मा थी। उनका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है और बेटी की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब सवा बारह बजे घर की घंटी बजी।

    पढ़ें-पिता-पुत्री को बंधक बनाकर नकाबपोशों ने की लूटपाट, एक की ऐसे हुई पहचान..
    इस पर प्रियंका ने जब दरवाजे में पहुंची तो चार लोग नजर आए। उन्होंने खुद को मजदूर बताते हुए पानी मांगा। इस पर प्रियंका कीचन में पानी लेने चली गई। पीछे से चारों बदमाश भी घर में घुस गए और उन्होंने चाकू की नोक पर प्रियंका को बंधक बना लिया।

    पढ़ें-फेरी लगाने वाले को रास्ते पर रोक कर दो युवकों ने की ऐसी हरकत...
    विरोध करने पर उन्होंने प्रियंका पर चाकू से हमला भी किया। इससे उसके हाथ और पेट पर घाव भी हो गए। इन बदमाशों ने करीब तीस मिनट तक

    पढ़ें-बिजली मीटर चेक करने के बहाने घर में घुसे बदमाश, महिला को लूटा
    बदमाश घर को खंगालते रहे। इसके बाद करीब दस हजार की नगदी और 15 लाख के जेवर लूट कर फरार हो गए।
    बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया। इस पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसपी देहात परविंदर डोभाल भी मोके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली।
    पढ़ें-राहगीरों पर झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने का आरोपी गिरफ्तार

    खबरें और भी