यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेरी लगाने वाले को रास्ते पर रोक कर दो युवकों ने की ऐसी हरकत...
मुरादाबाद से रामनगर आकर फेरी लगाने वाले एक व्यक्ति से दो बदमाशों ने 1100 की नगदी लूट ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। ...और पढ़ें

रामनगर, [जेएनएन]: मुरादाबाद से रामनगर आकर फेरी लगाने वाले एक व्यक्ति से दो बदमाशों ने 1100 की नगदी लूट ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
ग्राम धर्मपुर कला मुरादाबाद विलारी निवासी ओम प्रकाश पुत्र सोमपाल रामनगर में फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। इन दिनों वह रेलवे स्टेशन के समीप धर्मशाला में रह रहा था।
पढ़ें-पिता-पुत्री को बंधक बनाकर नकाबपोशों ने की लूटपाट, एक की ऐसे हुई पहचान..
गत रात वह सामान लेने दिल्ली के लिए धर्मशाला से निकला। तभी रेलवे रोड पर दो युवकों ने उसे दबोच लिया। युवकों ने उससे 1100 रुपये नगद और अन्य सामान छीन लिया। साथ ही विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। पीडित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।