विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से लापता किशोरी हरिद्वार में मिली

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 31 Dec 2016 07:00 AM (IST)

दिल्‍ली से लापता एक किशोरी हरिद्वार से बरामद हो गई। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: दिल्ली से एक माह पूर्व लापता किशोरी हरिद्वार में मिल गई। बुधवार को एक तेरह वर्षीय किशोरी श्रवणनाथनगर के सामने स्थित आश्रम के बाहर भीख मांग रही थी। इसकी सूचना किसी ने मायापुर पुलिस चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे मायापुर पुलिस चौकी प्रभारी राकेश भट्ट ने किशोरी से पूछताछ की।

किशोरी ने पहचान आबिदा (13) पुत्री मो. अलीमुद्दीन निवासी जामियानगर दिल्ली बताई। पुलिस ने पिता के नंबर से संपर्क किया। मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इस पर पुलिस ने जामियानगर पुलिस से संपर्क किया। तब किशोरी के एक माह पूर्व लापता होने का पता चला।

पढ़ें:-बुजुर्ग ने फोन कर कहा, 'मैं संन्यास ले रहा हूं, मुझे तलाश मत करना'

चौकी प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि जामियानगर पुलिस हरिद्वार आ रही है। किशोरी को उनके सुपुर्द किया जायेगा। बताया कि किशोरी रेलवे स्टेशन पर रह रही थी।

पढ़ें:-पुलिस तलाश रही थी लापता युवक को मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप