विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में घुसकर विवाहिता से की छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Thu, 27 Apr 2017 04:02 AM (IST)

हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में घुसकर विवाहिता से की छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार
घर में घुसकर विवाहिता से की छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार, [जेएनएन]: एक विवाहिता ने दो भाइयों समेत तीन पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना 22 अप्रैल की रात्रि की है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला तेलियान निवासी विवाहिता घर पर सास के साथ मौजूद थी। आरोप है कि रात्रि नौ बजे के करीब पड़ोस में रहने वाले तीन युवक जबरन घर में घुस आए।

तीनों ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट की। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में आज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें: मनचलों पर दुर्गा बनकर टूटी महिला, दौड़ा दौड़ाकर पीटा

यह भी पढ़ें: डोईवाला में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार