विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में दो बच्चियों के गायब होने की सूचना पर हड़कंप

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 04:16 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 07:00 AM (IST)

सुबह बच्चियां गुरुद्वारा परिसर में खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चियां वहां नही दिखी। इस पर महिला यात्री ने खोजबीन शुरू कर दी।

हरिद्वार में दो बच्चियों के गायब होने की सूचना पर हड़कंप
हरिद्वार में दो बच्चियों के गायब होने की सूचना पर हड़कंप

हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार में दो बच्चियों के लापता होने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उनकी ढूंढ के लिए पुलिस टीम गठित हुई। फिर क्या हुआ जानिए।

शहर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मेला अस्पताल के समीप स्थित गुरुद्वारा परिसर में एक महिला यात्री दो पांच व सात साल की बेटियों के साथ ठहरी हुई थी। सुबह बच्चियां गुरुद्वारा परिसर में खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चियां वहां नही दिखी। इस पर महिला यात्री ने खोजबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: पांच साल बाद श्मशान घाट में दिखा पति, फिर क्या हुआ जानिए

बच्चियों के अचानक गायब होने की सूचना से गुरुद्वारा परिसर में लोग इकठ्ठा हो गये। करीब बारह बजे सूचना कंट्रोल रूम को भी दे दी गई। सूचना पर शहर कोतवाली के चेतककर्मी गिरीश भट्ट व अमित गौड़ पहुंच गये।

पुलिस ने इधर उधर खोजा, लेकिन पता नही चल पाया। इसके बाद पुलिसकर्मी गुरुद्वारा की छत पर पहुंचे, जहां बच्चियां खेलते मिली। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से लापता किशोरी हरिद्वार में मिली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।