Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    70 साल के डॉक्‍टर पर चढ़ा शादी का भूत, महिला से मिलने पहुंचा और फिर...

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Thu, 19 May 2016 07:30 AM (IST)

    70 साल की उम्र में एक डॉक्‍टर पर शादी का ऐसा भूत सवार हुआ कि मेट्रीमोनियल साइट पर महिला से बात हुई और वह उसका दीवना हो गया। डॉक्‍टर महिला से शादी करने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हल्द्वानी। 70 साल की उम्र में एक डॉक्टर पर शादी का ऐसा भूत सवार हुआ कि मेट्रीमोनियल साइट पर महिला से बात हुई और वह उसका दीवना हो गया। डॉक्टर महिला से शादी करने हरदोई से हल्द्वानी पहुंच गया।
    शादी डाटकॉम के जरिए डॉक्टर की बातचीत हल्द्वानी के सीएमटी कालोनी में रहने वाली महिला से होने लगी। फोन पर बात बनी तो चिकित्सक विवाह रचाने का मन बनाकर हल्द्वानी पहुंच गया। चार दिन साथ बिताने के बाद महिला ने शादी से इंकार किया तो डॉक्टर को सदमा लग गया।
    उसने कोतवाली आकर महिला पर शादी का झांसा देकर जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने महिला को बुलाया तो मामला खुल गया। महिला के जेवरात वापस करने पर मामला शांत हुआ।
    मूल रूप से असम के दार्जलिंग में रहने वाले 70 वर्षीय चिकित्सक वर्तमान में देही चौकी गड़ौली जिला हरदोई में रहता है। वह चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद एक जाम फैक्ट्री में संविदा पर चिकित्सक हैं।
    कोतवाली पहुंचे चिकित्सक ने बताया कि पत्नी का देहांत हो चुका है, जबकि दोनों बच्चे भी अलग रहकर नौकरी करते हैं। कुछ समय पहले उसने शादी डॉटकॉम में विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। वेबवाइट के जरिए उसकी मुलाकात हल्द्वानी की सीएमटी कालोनी में रहने वाली एक महिला से हो गई। महिला भी विधवा है और एक बेटे की मां है।
    फोन पर कुछ समय बातों का सिलसिला चला तो बात बनती देख चिकित्सक शादी का मन बनाकर हल्द्वानी पहुंच गया। करीब चार दिन पहले वह यहां आकर एक होटल में ठहरा। महिला और चिकित्सक की इस दौरान कई बार मुलाकात हुई, लेकिन उम्र अधिक होने के कारण महिला का मन बदल गया।
    इस दौरान चिकित्सक ने महिला को अंगूठी, टाप्स, मंगलसूत्र और कुछ रुपये भी दे दिए। बुधवार को महिला ने फोन उठाना बंद किया तो चिकित्सक को ठगी का शक हुआ। इस पर वह कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद मांगने लगा। कोतवाल राम सिंह मेहता ने बताया कि चिकित्सक के बताए पते पर पुलिस भेजकर महिला को बुलाया गया। महिला ने कोतवाली में विवाह से साफ इंकार कर दिया और जेवर भी वापस कर दिए। इस पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

    पढ़ें:- मानवता शर्मसार: पोते ने 70 साल की दादी को बनाया हवस का शिकार