विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेसडर हैं सीएम हरीश रावतः पासी

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2016 05:31 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 04 Dec 2016 06:00 AM (GMT+05:30)

भाजपा परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक बलराज पासी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रावत भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेस‍डर बने हुए हैं।

News Article Hero Image

नैनीताल, [जेएनएन]: भाजपा परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक बलराज पासी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को भ्रष्टाचार का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए आरोप लगाया कि ईमानदार प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के सदस्य संगठित तरीके से उगाही कर रहे हैं।
नैनीताल क्लब में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशर के लाइसेंस नवीनीकरण, नया लाइसेंस देने में 50- 50 लाख वसूले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नैनीताल, उधमसिंह नहर, हरिद्वार व देहरादून के जिलाधिकारियों के माध्यम से अवैध वसूली की जा रही है।

पढ़ें-महाराज ने सीएम पर साधा निशान, कहा भ्रष्टाचार का लिया सहारा
उन्होंने कहा कि भाबर क्षेत्र में तालाब के नाम पर अवैध खनन सामग्री एकत्र करने को खड्डे खोदे गए, अब इन खड्डों पर प्रदूषित कूड़ा कचरा फैंका जा रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।

पढ़ें-उत्तराखंड में 1045 करोड़ की घोषणाओं को महज 82 लाख जारीः मुन्ना सिंह

कहा कि परिवर्तन यात्रा अब अंतिम चरण में है। सात दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हल्द्वानी में तो 10 को गृह मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार के भगवानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पढ़ें-पीएम करेंगे देवभूमि का कल्याण, लिखेंगे विकास की इबारत: तीरथ
उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर देहरादून में यात्रा का समापन करेंगे। चार दिसंबर को केंद्रीय मंत्री उमा भारती भवाली व गरमपानी में और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद नैनीताल आएंगे।

पढ़ें-मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक करें खातों का ब्योरा: बलूनी
उन्होंने दावा किया कि भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। इस मौके पर दयाकिशन पोखरिया, मनोज जोशी, दिनेश आर्या, तेज सिंह बिष्ट, गोविंद बिष्ट, भानू पंत मौजूद रहे।
पढ़ें-गंगा स्नान करने से भी नहीं धुलेंगे मुख्यमंत्री के पाप : महाराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।