Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गंगा स्नान करने से भी नहीं धुलेंगे मुख्यमंत्री के पाप : महाराज

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2016 07:10 AM (GMT+05:30)

    भाजपा नेता सतपाल महाराज ने सीएम हरीश रावत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम ने इतने पाप किए हैं कि गंगा स्नान से भी नहीं धुलेंगे। अब जनता कांग्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गंगोलीहाट, [पिथौरागढ़]: भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के पाप गंगा स्नान से भी नहीं धुलेंगे। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने राज्य को जिस तरह नुकसान पहुंचाया है, उससे जनता मायूस है और चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
    भाजपा की परिवर्तन यात्रा के गंगोलीहाट व बेरीनाग पहुंचने पर आयोजित सभा में भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया का राज चल रहा है और जनता के हितों को ताक पर रखकर प्रदेश सरकार अपने निहित स्वार्थ पूरे कर रही है। इसका दंड कांग्रेस को जरूर मिलेगा।

    पढ़ें-कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से थमा प्रदेश का विकास: खंडूड़ी
    उन्होंने कहा कि यदि सीएम हरीश रावत खुद पाप धोने हरिद्वार भी जाएंगे तो वहां भी उनके पाप नहीं धुलेंगे। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से कांग्रेसी परेशान हैं। उन्हें नोट रद्दी में डालने पड़ रहे हैं। इसके चलते वे लोगों में गलत भ्रम फैला रहे हैं।

    पढ़ें-सतत संकल्प यात्रा लेकर की बैठक और सौंपी जिम्मेदारियां
    विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को आज अच्छा समर्थन मिल रहा है। जनता शीघ्र चुनाव चाह रही है और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

    पढ़ें:-बेअसर बंद ने साबित किया कि जनता मोदी के साथ: भाजपा
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। पिछले वर्ष इसी अराजकता के कारण हरियाणा से यहां पर खड़िया माफियाओं ने ग्रामीणों को डराने-धमकाने का काम किया। भाजपा नेता प्रकाश पंत ने कहा कि क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। भाजपा की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

    खबरें और भी

    पढ़ें-सीएम पुत्र आनंद रावत का भाजपा पर पलटवार

    पढ़ें-आगामी दो वर्षों में सूबे के हर घर को गैस कनेक्शन: धर्मेंद्र प्रधान

    पढ़ें: गाली-गलौज यात्रा बनकर रह गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा: हरीश रावत