Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजयुमो ने चाइनिज सामान की होली जलाकर किया प्रदर्शन

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 28 Oct 2016 04:00 AM (IST)

    भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान की होली जलाने के साथ ही जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने इस दीपावली में लोगों से चाइनिज सामान के बहिष्कार की अ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नैनीताल, [जेएनएन]: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान की होली जलाने के साथ ही जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने इस दीपावली में लोगों से चाइनिज सामान के बहिष्कार की अपील की।
    मल्लीताल पन्त पार्क में कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ का नारा लगाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चीनी सामान का हर स्तर पर बहिष्कार किया जाए।

    पढ़ें-एबीवीपी ने किया चीनी उत्पाद व खरीदारों के विरोध का ऐलान
    उन्होंने कहा कि एक ओर चीन भारत के साथ व्यापार बढ़ाने का इच्छुक है, वहीं दूसरी ओर आतंकियों को समर्थन कर देश के सामरिक मामलों में दखल दे रहा है। देशवासी दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारियों में हिमांशु मेलकनी, राजू टांक, जतिन प्रसाद, भानु पन्त आदि शामिल थे।
    पढ़ें: रामनगर में वन कर्मियों का उत्तराखंड सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटा

    पढ़ें-सितारगंज में ग्रामीणों ने सिर पर कफन बांधकर निकाला जुलूस