विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घोड़े की टांग टूटने के मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू, हल्द्वानी से भाजयुमो नेता गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 17 Mar 2016 03:37 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 17 Mar 2016 03:43 PM (GMT+05:30)

14 मार्च को विधानसभा के समक्ष भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूटने के मामले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी। 14 मार्च को विधानसभा के समक्ष भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूटने के मामले में अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हल्द्वानी में भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा को गिरफ्तार कर दून पुलिस अपने साथ ले गई।
विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्कामुकी हुई थी। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में डंडे भी थे। इसी बीच घुड़सवार पुलिस का घोड़ा गिरकर घायल हो गया था और उसकी टांग टूट गई थी।
घोड़े की टांग टूटने को लेकर उत्तराखंड में सियासी जंग भी शुरू हो चुकी है। पक्ष व विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहा है। इस मामले में भाजपा विधायक गणेश जोशी के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
इस प्रकरण में ग्राम कमलुवागांजा मेहता हल्द्वानी निवासी प्रमोद बोरा आज भाजपा ग्रामीण मंडल के ब्लाक परिसर में आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे थे। वह एमबी पीजी कॉलेज में उपाध्यक्ष तथा भाजयुमो कुमांऊ मंडल संयोजक भी रह चुके हैं। दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन के बाद वह कुसुमखेड़ा की ओर रवाना हो गए। रास्ते से उन्हें दून पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई। बताया जा रहा है कि वीडियो फूटेज में प्रमोद घुड़सवार से खींचतान करते नजर आ रहे हैं।
एसपी सिटी यशवंत सिंह ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि दून पुलिस ने अपनी कार्रवाई मे स्थानीय पुलिस की कोई मदद नहीं ली।

अन्य नेताओं की गिरफ्तारी को भी दबिश शुरू

घोड़े को गिराकर घायल करने के आरोपी भाजपा के अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के भी दून पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत देहरादून के सहसपुर में भी एक भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी की। देहरादून के पुलिस कप्तान सदानंद दाते ने बताया कि जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
शक्तिमान की तबीयत हुई खराब
देहरादून में घायल घोड़े शक्तिमान की तबीयत बिगड़ गई है। गत रात उसके पैर की पट्टी खुल गई और हड्डियां बाहर निकल आई। अमेरिका से पशु चिकित्सक जेमी मारी बुगान उसके ईलाज के लिए देहरादून आ रही हैं। इस वक्त व भूटान पहुंच गई। वहां से दिल्ली होते हुए वह देहरादून पहुंचेंगी। साथ ही मुंबई से भी दो पशु चिकित्सक शक्तिमान के इलाज के लिए आ रहे हैं। फिलहाल उसका ईलाज स्थानीय चिकित्सक कर रहे हैं।
पढ़ें-घोड़े के दर्द से 'कराहा' सोशल मीडिया, विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।