विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षिका को झांसा देकर दरोगा करता रहा दुष्कर्म, शादी की बात पर तानी रिवाल्वर....

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 18 Oct 2016 09:57 AM (IST)

सीपीयू दरोगा पर शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा। आरोप है कि कई माह तक यौन शोषण करने के बाद दरोगा ने शिक्षिका से मारपीट कर दी।

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: सीपीयू दरोगा पर निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा। आरोप है कि कई माह तक यौन शोषण करने के बाद दरोगा ने शिक्षिका से मारपीट कर दी। इस पर पीड़िता ने एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान से मिलकर इसकी शिकायत की है।
हल्द्वानी की एक युवती बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्र है और शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती भी है। पीड़िता के मुताबिक करीब पांच महीने पहले स्कूल आते-जाते समय सीपीयू का एक दरोगा उसकी स्कूटी का पीछा करने लगा। उसका मोबाइल नंबर पता कर दरोगा ने उसे फोन करना भी शुरू कर दिया।

पढ़ें-दलित महिला से दुष्कर्म, पत्नी बनाकर भी रखा; अब शादी से मुकरा
धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। आरोप है कि बीते पांच सितंबर को दरोगा उसके घर पर आया। उस दिन शिक्षिका घर पर अकेली थी। उसी रोज दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद भी कई बार शिक्षिका का यौन शोषण किया गया।

पढ़ें: दुल्हन की 'अग्निपरीक्षा' के चक्कर में दूल्हा पहुंच गया जेल
इधर कुछ दिन पूर्व 11 अक्टूबर की दोपहर आरोपी सीपीयू दरोगा शिक्षिका के घर आया और उसे अकेला देख दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शादी के नाम पर वह भड़क गया। आरोप है कि उसकी हरकतों का विरोध करने पर दरोगा ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में शिक्षिका का सिर फट गया और दाहिना हाथ भी टूट गया।

पढ़ें: शादी करुंगा कहकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, जब गर्भवती हुई तो खुला ये राज
पीड़िता के मुताबिक उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। 12 अक्टूबर की रात मां के लौटने पर शिक्षिका ने आपबीती बताई। जख्मी शिक्षिका को 13 अक्टूबर को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। इधर अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पीड़िता ने एसपी सिटी से अपने साथ हुई घटना की शिकायत की है।

पढ़ें: मायके आई विवाहिता के साथ दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच
एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान के मुताबिक जिस दरोगा पर आरोप लगे हैं, वह अवकाश पर है। सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि आरोपों में सत्यता मिली तो मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण की जानकारी आला अफसरों को दे दी गई है।
पढ़ें: दुष्कर्म करने वाले को दस व देह व्यापार में तीन को सात साल की सजा