विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी जोड़े को हाथ पांव बांधकर ले जा रहे थे परिजन, तभी युवती ने किया ऐसा

By sunil negiEdited By:
Published: Sun, 06 Nov 2016 06:47 PM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 08:54 PM (IST)

एक प्रेमी जोड़े को पकड़ कर परिजन लेकर जा रहे थे कि तभी युवती चिल्‍लाने लगी। सूचना पर पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नैनीताल, [जेएनएन]: एक प्रेमी जोड़े को पकड़ कर परिजन लेकर जा रहे थे कि तभी युवती चिल्लाने लगी। सूचना पर पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और थाने ले आई। युवती ने बताया कि दोनों ने भागकर शादी कर ली है। वे यहां हाई कोर्ट की शरण में आए थे। परिजन उन्हें जान से मारने के लिए ले जा रहे थे तभी वह चिल्लाने लगी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

हरिद्वार जिले के मंगलौर निवासी युवती आशु ने भागकर अपने प्रेमी वीर सिंह से शादी कर ली। वे सुरक्षा के लिए नैनीताल हाई कोर्ट आए हुए थे। दोनों यहां होटल अतिथि गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। रविवार दोपहर एक बजे युवती के ताऊ समेत आधा दर्जन परिजन होटल पहुंच गए। उन्होंने दोनों की पिटाई की। आरोप है कि परिजनों ने युवक के पास से 30 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया।

पढ़ें-पांच बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, बेटे और पोते को छोड़कर प्रेमी संग हुई फुर्र

दोनों को कोतवाली ले जाने के बहाने होटल से बाहर निकाला और कार में बैठा दिया। परिजनों ने दोनों के हाथ पैर बांध दिए और उन्हें खाई में फेंकने की धमकी देने लगे। इससे डरी युवती कार से चिल्लाने लगी। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने माल रोड इण्डिया होटल के समीप कार को रोक लिया। पुलिस सभी को पकड़ कर थाने ले आई।

पढ़ें:-दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने सुनाई दस साल की सजा

पुलिस के अनुसार, चार नवंबर को युवती आशु के भाई रवि पाल ने हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने में युवक वीर सिह (22 वर्ष) पुत्र ब्रह्म पाल निवासी नाजबपुर थाना मंगलौर के खिलाफ बहन के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। फ़िलहाल रुड़की पुलिस का इंतजार किया जा रहा है।

पढ़ें:-तीन युवक दो छात्राओं को ले गए होटल, किया सामूहिक दुष्कर्म

पढ़ें:-दो किशोरियों को अगवा कर किया गया दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।