विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले पुलिस ने आकर गार्ड को जगाया, पंद्रह मिनट बाद डकैत आए, फिर....

By gaurav kalaEdited By:
Updated: Sun, 10 Jul 2016 02:04 PM (IST)

आज तड़के सवा दो बजे के करीब 6 नकाबपोश घर में घुस आये। गार्ड की कनपटी पर तमंचा रखकर उन्‍होंने घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

News Article Hero Image

रामनगर, नैनीताल, [जेएनएन]: रामनगर में आज तड़के डकैत बड़े ही रहस्यमयी तरीके से आए और एक घर से लाखों की नगदी और माल लेकर चंपत हो गए। वारदात इसलिए संदेह में है क्योंकि पहले पुलिस टीम ने आकर घर के बाहर सो रहे गार्ड को नींद से जगाया था। पंद्रह मिनट बाद ही डकैत आए और पूरा घर खंगाल कर चले गए। पढ़ें, पूरा घटनाक्रम सिलसिलेवार।
कल पिरुमदरा आरके पुरम में सुयश बंसल अपने परिवार के साथ नैनीताल गए थे। सुरक्षा के लिए घर के बाहर गार्ड मौजूद था। आज तड़के सवा दो बजे के करीब 6 नकाबपोश घर में घुस आये। गार्ड की कनपटी पर तमंचा रखकर उन्होंने घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

पढ़ें-चाचा के मन में घुसा शैतान, छह साल की भतीजी से किया दुष्कर्म
सूचना मिलते ही नैनीताल से आये सुयश ने बताया कि डकैतों ने घर में रखे साढे तीन लाख की नकदी, सोने का ब्रेसलेट, चांदी के जेवर और 22 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर लूट कर ले गए। परिवार ने उम्मीद जताई है कि डकैत और भी ज्वेलरी ले गए हैं।
डकैती की कहानी में यहां है झोल
पुलिस को गार्ड की कहानी में झोल लग रहा है। क्योंकि उनके अनुसार, तड़के दो बजे पुलिस टीम ने आकर गार्ड को नींद से जगाया था और ठीक पंद्रह मिनट बाद ही डकैतों ने लूटपाट कर ली। गार्ड की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। पुलिस घर के सामने लगे सीसीटीवी से भी डकैतों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पढ़ें-चाचा के मन में घुसा शैतान, छह साल की भतीजी से किया दुष्कर्म