Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीट बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता धरने पर बैठे

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2016 04:25 PM (IST)

    एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विवि के डीएसबी कॉलेज में विज्ञान सीट बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्‍होंने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की च ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नैनीताल, [जेएनएन]: कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में स्नातकोत्तर स्तर खासकर विज्ञान वर्ग में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कैम्पस में धरना शुरू कर दिया है।
    संगठन के जिला महासचिव शिवम बजाज व सचिव योगी त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कला संकाय प्रांगण में एकत्र हुए और परिसर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

    पढ़ें: अल्मोड़ा में गरजी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, गांधी पार्क में दिया धरना
    सभा में वक्ताओं ने कहा कि कम सीटें होने से स्थानीय छात्र प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। इस दौरान दिग्विजय महरा, कृपाल बिष्ट, अंकित बिष्ट समेत अनेक छात्र मौजूद थे।

    पढ़ें: ग्रेड पे व एसीपी की मांग को लेकर कर्मचारी संघ सड़क पर उतरा