Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अल्मोड़ा में गरजी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, गांधी पार्क में दिया धरना

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2016 07:00 AM (IST)

    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय में बढ़ोत्तरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अल्मोड़ा, [जेएनएन]: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय में बढ़ोत्तरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    चौघानपाटा में गांधी पार्क पर कार्यकत्रियां एकत्र हुई और प्रदर्शन के साथ उन्होंने धरना दिया। इस मौके पर उनका कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है।

    पढ़ें: मुकदमे के विरोध में लोनिवि अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार
    उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, राज्य कर्मियों की भांति सुविधाएं देने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ ही सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग दोहराई।

    पढ़ें: विधायक पर जनता की अनदेखी का लगाया आरोप
    इस मौके पर संगठन की हवालबाग अध्यक्ष गीता बिष्ट ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग नही मानी तो जिला स्तर के कार्यक्रम को राज्य स्तर पर ले जाया जाएगा। धरना देने वालों में देवकी देवी, राधा तिवारी, निर्मला देवी, आशा भैंसौड़ा, राधिका, भानुली देवी आदि शामिल थीं।
    पढ़ें-खटीमा में बदहाल सड़क को लेकर व्यापारियों ने किया तहसील में प्रदर्शन

    पढ़ें-पालिकाध्यक्ष की डीएम को दो टूक, समाधान निकाले; नही तो झेले आक्रोश