Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड के इतिहास में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हरीश रावत: सतपाल महाराज

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 02 Sep 2016 06:51 PM (IST)

    भाजपा नेता सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा उत्तराखंड में कई मुख्यमंत्री हुए, लेकिन अब तक के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हरीश रा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रामनगर, [जेएनएन]: भाजपा की उत्तराखंड में चल रही पर्दाफाश रैली का समापन करते हुए भाजपा नेता सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा उत्तराखंड में कई मुख्यमंत्री हुए, लेकिन अब तक के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हरीश रावत रहे।
    उन्होंने कहा कि जनता अब भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। हर जगह परिवर्तन की लहर है। इस बार भाजपा को जनता सत्ता सौंपने को तैयार है। उन्होंने कहा कि स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने सविधान को ताक पर रख सरकार को बचाया। ये किसी से छिपा नहीं है।

    पढ़ें-शिक्षा मंत्री से व्यथित हूं, पर कुछ बोल नहीं सकतीः इंदिरा
    उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपतियो को आरआर टेक्स यानि रणजीत रावत टेक्स देना पड़ रहा है। लोगो से भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेकने की अपील करते हुए उन्होंने कहा की अगर भाजपा सत्ता में आई तो हम दिखा देंगे की इस राज्य में संस्कार वाली सरकार है।

    पढ़ें-खंडूड़ी बोले; हरीश रावत को आए सदबुद्धि, न करें प्रदेश को बर्बाद
    साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार है। यदि प्रदेश में भाजपा आई तो केंद्र की कई कल्याणकारी योजनाओ से प्रदेश विकास की और अग्रसर होगा।
    पढ़ें-हरीश सरकार ने विधायकों को दी भ्रष्टाचार की छूट: हरक