विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में 600 हाईस्कूलों को जून तक मिलेंगे मुखिया

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 12 Apr 2017 10:26 AM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 04:10 AM (IST)

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि सूबे के करीब 600 हाईस्कूलों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को जून माह तक एलटी शिक्षकों की पदोन्नति से भर दिया जाएगा।

उत्तराखंड में 600 हाईस्कूलों को जून तक मिलेंगे मुखिया
उत्तराखंड में 600 हाईस्कूलों को जून तक मिलेंगे मुखिया

नैनीताल, [जेएनएन] : माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि सूबे के करीब 600 हाईस्कूलों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को एलटी शिक्षकों की पदोन्नति से भरा जाएगा। यह प्रक्रिया जून तक पूरी कर ली जाएगी। विभाग अतिथि शिक्षकों की सेवा बहाल रखने के पक्ष में है। इस मामले में अदालत के आदेश का अनुपालन किया जाएगा।

शिक्षा निदेशक अतिथि शिक्षकों के मामले में सुनवाई के लिए नैनीताल पहुंचे। मुख्य स्थायी अधिवक्ता कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अतिथि शिक्षकों के मामले में महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर को विभाग के पक्ष से भी अवगत कराया। 

इस दौरान जागरण से बातचीत में शिक्षा निदेशक ने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग ने 1214 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। जल्द ही 540 प्रवक्ता विभाग को मिल जाएंगे।  एलटी के 748 पदों पर भी जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने वाली है। माध्यमिक शिक्षकों के तबादलों पर फिलहाल रोक लगाई गई है। 

माध्यमिक विद्यालयों में प्रयोगशाला समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के बजट से दूर की जाएगी। रमसा का बजट स्वीकृत हो चुका है। 

उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 अप्रैल से दो मई तक होगा। शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए विकल्प दिया गया था। इसके बाद भी जो शिक्षक मूल्यांकन से जी चुराएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं सुषमा सिंह भी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश को हर साल देगा 48 विशेषज्ञ डॉक्टर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता पर लटकी तलवार

यह भी पढ़े: जेईई मेंस में 50 फीसद नंबर पर इंजीनियरिंग की सीट पक्की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।