विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां ने नशेड़ी बेटे को पैसे देने से किया मना तो पिता को मार दिया चाकू

By raksha.panthariEdited By:
Updated: Sat, 16 Sep 2017 09:03 PM (IST)

नैनीताल में एक नशेड़ी बेटे ने अपने पिता को सिर्फ इसलिए चाकू मार दिया क्योंकि उसकी मां ने उसे पैसे देने से इन्कार कर दिया।

मां ने नशेड़ी बेटे को पैसे देने से किया मना तो पिता को मार दिया चाकू
मां ने नशेड़ी बेटे को पैसे देने से किया मना तो पिता को मार दिया चाकू

नैनीताल, [जेएनएन]: मां ने नशेड़ी बेटे को नशे के लिए रुपये देने से इन्कार किया तो उसने पिता को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। पड़ोसियों ने घायल को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कॉलोनी के युवकों ने नशेड़ी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

मामला मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र का है। शेरवानी लॉज कॉलोनी निवासी बलवंत सिंह राठौर अशासकीय स्कूल में अकाउंटेंट हैं और उनका बेटा हाईस्कूल का प्राइवेट छात्र है। परिजनों ने बताया कि वह स्मैक पीने का आदी हो गया। जिस कारण उसे हल्द्वानी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। हाल ही में परिजन उसे लेकर घर आए थे। 

शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे उसकी मां मुन्नी जब किचन में काम कर रहीं थी इसी समय वह उसके पास आकर तीन सौ रुपये मांगने लगा। मां ने नशे के लिए रुपये देने से मना किया तो वह झगड़ा करने लगा। इस बीच पिता बलवंत ने उसे डांट लगाने के साथ ही पिटाई कर दी। बाप से बचने के लिए उसने किचन से चाकू उठाकर उनकी छाती पर वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर जमीन पर जा गिरे। मां ने शोर मचाया तो कुछ मौके पर आए लोगों ने उसे पकड़ लिया। किशोर को मल्लीताल पुलिस के सुपुर्द करने के बाद बलवंत सिंह को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें: आइआइटी छात्र की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: भगवानपुर में सुसरालियों की पिटाई से विवाहिता की मौत 

यह भी पढ़ें: अनुपमा हत्याकांड: भरोसे का हुआ था कत्ल, रिश्ते लज्जित